अनीता डोंगरे ने ‘यारी दोस्ती शादी’ की ड्रेस डिजाइन की

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने आने वाले शो ‘यारी दोस्ती शादी’ के लिए शादी वाले परिधानों को डिजाइन किया है। पारंपरिक परिधानों के लिए जानी जाने वाली अनीता का कहना है कि किसी के इस विशेष दिन (शादी) के लिए पोशाक डिजाइन करना उनकी हमेशा से तमन्ना रही है।

उन्होंने कहा कि ‘यारी दोस्ती शादी’ की शूटिग उनके लिए काफी यादगार रही। यह अनुभव किसी रौलर कोस्टर पर आनेवाले उत्तेजना और आनंद के जैसा है। इसमें उन्हें अपनी सृजनात्मकता दिखाने का भरपूर मौका मिला है, क्योंकि उन्होंने इसमें शादियों के ड्रेस डिजाइन किए हैं जो उनका सपना रहा है।

यह शो एनडीटीवी गुड टाइम्स पर 14 फरवरी से प्रसारित होगा। इस शो को प्रस्तोता आलेख कपूर और हरलीन सेठी है। इस शो में ये दोनों दूल्हे और दुल्हन के विश्वस्त बनकर उन्हें शादी के तैयार करते हैं और उनके लिए शादी वाले दिन पहने जाने वाले परिधान तैयार करवाते हैं। इस शो में भारतीय शादियों की तीन से पांच दिनों तक चलने वाली रस्मों को भव्य तरीके से दिखाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493