मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड पटकथा लेखक अनुकल्प गोस्वामी अपनी हास्य लेखन को टेलीविजन धारावाहिक ‘भाग बकोल भाग’ के माध्यम से पेश करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि यह क्लासिक धारावाहिक है, जिसमें आने वाले उतार-चढ़ाव दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
‘भाग बकोल भाग’ का प्रसारण कलर्स चैनल पर होगा। यह बकोल के जीवन पर आधारित है, जो दो शादियों के बीच उलझ जाता है।
अनुकल्प ने कहा, “मेरा मानना है कि हमारे रोजमर्रा के रिश्तों में मनोरंजन और हास्य के पुट राहत देने वाले होते हैं। हमें बस इसे सही जगह पे देखना होता है। ‘भाग बकोल भाग’ एक व्यक्ति के सपनों पर आधारित है।”
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के लेखक अनुकल्प ने कहा, “धारावाहिक क्लासिक है, जहां दर्शकों को उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसका आनंद लेंगे। यह हमने फिल्मों में देखा है और अब हम टेलीविजन पर देखेंगे।”
dharmpath.com dharmpath