अनुपम की नजर में जबर्दस्त होगी ‘जज्बा’

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर करीब दो दशक बाद ‘जज्बा’ फिल्म में फिल्मकार संजय गुप्ता के साथ काम कर रहे हैं। उन्हें यकीन है कि फिल्म भारतीय दर्शकों को पसंद आएगी।

‘जज्बा’ कोरियाई फिल्म ‘सेवन डेज’ का हिंदी रूपांतरण है।

अनुपम और संजय की साथ में आखिरी फिल्म ‘राम शस्त्र’ (1995) थी।

यहां मंगलवार को ‘जज्बा’ के कहानी पाठ सत्र के मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। इस दौरान अनुपम से फिल्म के बारे में अपने विचार साझा करने के लिए कहा गया।

अनुपम ने कहा, “मैं 18 साल बाद ‘जज्बा’ में संजय गुप्ता के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। मैं ऐश्वर्य के साथ भी काम करने को लेकर उत्साहित हूं। इरफान के साथ मैं पहली बार काम करूंगा। मैं यह फिल्म करने के लिए उत्साहित हूं, क्योंकि इसकी कहानी गजब है।”

फिल्म में शबाना आजमी, सिद्धांत कपूर और अतुल कुलकर्णी की भी अहम भूमिका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493