अनुपम को प्रासंगिक मुद्दों पर जागरूकता पैदा करने की उम्मीद

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि लोगों तक पहुंचना और प्रासंगिक सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता पैदा करना बहुत महत्वपूर्ण है।

अनुपम ने आईएएनएस को दिए गए एक बयान में कहा, “लोगों तक पहुंचना और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कारणों पर जागरूकता पैदा करना महत्वपूर्ण है। 34 वर्ष के करियर में, मैंने विभिन्न अभियानों का समर्थन किया है।”

अभिनेता को हाल ही में वर्ल्ड नो तब्बाकू डे में बुधवार को कैंसर पैशन्ट एड एसोसिएशन में मुख्य अतिथि और स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया, इस बारे में जागरूकता फैलाने को लेकर वह बहुत खुश हैं।

वर्ल्ड नो तब्बाकू डे 31 मई को मनाया जाता है।

उन्होंने कहा, “यह हमारे देश और दुनिया के लिए हमारी जिम्मेदारी है। यह सिर्फ तंबाकू विरोधी होने के बारे में नहीं है, यह जीवन समर्थन पर आधारित है।”

अभिनेता जल्द ही ‘न्यू एम्स्टर्डम’ नामक आगामी फिल्म में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493