अनुपम खेर नई अमेरिकी श्रृंखला में नजर आएंगे

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर मेडिकल ड्रामा सीरीज ‘न्यू एम्सटर्डम’ में दिखाई देंगे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, एनबीसी ने वर्ष 2018-2019 सीजन के लिए पहली सीरीज को हरी झंडी दिखा दी है।

इस खबर से उत्साहित अनुपम (63) ने कहा कि ‘न्यू एम्सटर्डम’ जिसकी शूटिंग उन्होंने न्यूयॉर्क में की थी, उसे सीरीज के तौर पर हरी झंडी मिल गई है।

उन्होंने शनिवार को लिखा, “बेहतरीन खबर साझा करने की खुशी है। एनबीसी के ‘न्यू एम्सटर्डम’, जिसकी शूटिंग मैंने न्यूयॉर्क में की थी, उसे सीरीज के तौर पर हरी झंडी मिल गई है। न्यूयॉर्क में टीम और कलाकारों के साथ जुड़ने के लिए भारतीय कलाकार यहां आ गया है। डेविड शक्लनर, पीटर हॉर्टन, केट डेनिस, रयान एगॉल्ड, जेयर मॉन्टी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493