अनुपम खेर ने गैरी मार्शल को याद किया

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हॉलीवुड फिल्मकार गैरी मार्शल को याद करते हुए बताया कि उन्हें उनसे मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

अनुपम ने ‘द प्रिंसेस डायरीज’ के निर्देशक के साथ अपनी तस्वीर साझा की। गैरी मार्शल का निधन मंगलवार को हुआ।

अनुपम ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “लॉस एंजेलिस में निर्देशक गैरी मार्शल से मुलाकात का सौभाग्य मिला। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए खुशियां बिखेरी। हमेशा याद रहेंगे।”

उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को मार्शल की जयंती की योजना बनाई जा रही है। फिल्मकार का निधन 81वर्ष की उम्र में हुआ। उन्हें 1970 के दशक के टेलीविजन धारावाहिक ‘हैप्पी डेज’ और रोमांटिक फिल्म ‘प्रीटी वुमन’ जैसी फिल्म के निर्देशन के लिए भी जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493