मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात की और देश के हालात के बारे में चर्चा की।
अनुपम ने ट्विटर पर सोमवार शाम शिवराज चौहान के कार्यालय से उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।
अनुपम ने तस्वीर के साथ लिखा, “मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को प्यार, स्वागत और मेहमान नवाजी के लिए धन्यवाद। भारत पर आपके विचार सुनना अद्भुत था। जय हो।”
अनुपम, अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ में दिखाई देंगे।
यह फिल्म 2 जून 2017 को रिलीज होगी। नारायण सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म एक व्यंग्यपूर्ण प्रेम कहानी है।
dharmpath.com dharmpath