अनुपम खेर लैंगिक समानता पर संयुक्त राष्ट्र के दूत नियुक्त

न्यूयार्क, 19 अगस्त (आईएएनएस)। दिग्गज कलाकार अनुपम खेर को लैंगिक समानता पर ‘ही फोर शी’ अभियान के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का दूत नियुक्त किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र महिला की ओर से ‘ही फोर शी’ अभियान की शुरुआत की गई है। इसका लक्ष्य महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता की उपलब्धि के लिए पुरुषों और व्यस्कों को परिवर्तन के प्रतिनिधि के तौर पर जोड़ना है। इस कार्य में उन्हें महिलाओं के सामने खड़ी असामनता के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, “न्यूयार्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मुझे यह सम्मान देने के लिए यूएन वूमेन को धन्यवाद। लैंगिक समानता पर अथक काम करूंगा।”

उन्होंने आगे लिखा, “इस जिम्मेदारी और सम्मान के लिए धन्यवाद और मैं विश्व भर में लैंगिक समानता की ओर अपना सबसे बेहतर काम करने की कोशिश करूंगा।”

इससे पहले साल 2014 में हॉलीवुड कलाकार एमा वॉट्सन को संयुक्त राष्ट्र की महिला सद्भावना की राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने यूएन वूमेन अभियान ‘ही फोर शी’ को जारी करने में भी मदद की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493