अनुपम ने अपने सिनेमाई सफर के लिए महेश का आभार जताया

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हिंदी फिल्मों के सफर में योगदान देने के लिए फिल्मकार महेश भट्ट का आभार जताया।

अनुपम ने रविवार को 1989 में आई उनकी फिल्म ‘डैडी’ की एक फोटो साझा की और कहा कि यह फिल्म हमेशा उनकी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक रहेगी।

उन्होंने फोटो के साथ लिखा, “‘डैडी’ हमेशा मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक रहेगी। पूजा भट्ट ने अपनी पहली फिल्म में शानदार काम किया। अभी तक मेरे जीवन और हिंदी फिल्मों के सफर में योगदान देने के लिए धन्यवाद महेश भट्ट।”

फिल्म ‘डैडी’ में खेर के अलावा सोनी राजदान और मीन गुप्ता ने भी मुख्य किरदार निभाया था।

अनुपम खेर और महेश भट्ट ने ‘सारांश’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘तकदीर’ और ‘पापा कहते है’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493