अनुपम रॉय ‘परी’ के लिए रचेंगे संगीत

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार अनुपम रॉय अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म ‘परी’ के लिए संगीत तैयार करेंगे।

‘पिंक’ का शीर्षक गीत ‘तुझसे ही है रोशनी’ के संगीतकार अनुपम, प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म के लिए संगीत तैयार करेंगे।

रॉय ने कहा, “मैं ‘परी’ का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। टीम बहुत अच्छी है और मैं मधुर धुन बनाने के लिए उत्साहित हूं।”

क्लीन स्लेट फिल्म्स और क्रियाज एंटरटेंमेंट द्वारा सह-निर्मित फिल्म ‘परी’ की शूटिंग चल रही है। इसमें बांग्ला अभिनेता परमव्रत चटर्जी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493