अनुराग का फिल्म निर्माण का आक्रमक अंदाज अद्भुत : आनंद एल.राय

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार आनंद एल. राय उन लोगों के साथ काम करना पसंद करते हैं, जो काम को मजेदार आनंददायक बना देते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप ऐसे निर्देशक हैं, जो आक्रमकता से काम करते हैं। अनुराग फिल्म ‘मुक्केबाज’ में पहली बार राय के साथ काम कर रहे हैं।

आनंद एल.राय मंगलवार को मुंबई में ‘मुक्केबाज’ के संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे।

उन्होंने कहा, “मैं वाकई फिल्म निर्माण का आनंद लेता हूं। फिल्म निर्माण को लेकर मेरी केवल एक शर्त होती है- ऐसे लोगों के साथ फिल्म बनाइए, जिनके साथ विचार मेल खाते हों। मैं ऐसे लोगों के साथ काम का आनंद लेता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अनुराग के साथ काम करना चाहता था और जब उन्होंने यह कहानी सुनाई तो मैंने सोचा नहीं था कि इससे बेहतर अवसर मिलेगा।”

‘मुक्केबाज’ 12 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें विनीत कुमार सिंह, जोया हुसैन, रवि किशन और जिमी शेरगिल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह कश्यप द्वारा निर्देशित आनंद एल.राय द्वारा निर्मित है।

राय खुद शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ अभिनीत आगामी फिल्म ‘जीरो’ का निर्देशन कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493