अनुराग चाहते हैं जीशान करें ‘वासेपुर 3’ का निर्देशन

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। जीशान कादरी का कहना है कि अनुराग कश्यप चाहते हैं कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 3’ की पटकथा लिखने के साथ-साथ उसका निर्देशन भी वह करें।

अनुराग की फिल्मों ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ की पटकथा भी जीशान ने लिखी थी।

बतौर निर्देशक अपनी आगामी पहली फिल्म ‘मेरठिया गैंग्सटर’ के संगीत लांच के मौके पर जीशान ने कहा, “अब अनुराग मुझसे अपनी फिल्म ‘वासेपुर3’ की पटकथा लिखने और इसका निर्देशन करने को कह रहे हैं। मैंने इसकी पटकथा लिखनी शुरू कर दी है।”

जीशान ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ में एक किरदार भी निभाया है। इस फिल्म को काफी सराहना मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही।

जीशान की फिल्म ‘मेरठिया गैंग्सटर’ 18 सितम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493