मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं हैं, चाहे वो सवाल उनके रिश्तों पर आधारित हो या शादी के बारे में। इस पर अनुष्का का कहना है कि उन्हें दलखअंदाजी वाले सवाल पसंद नहीं हैं।
ट्विटर पर बातचीत के दौरान जब एक प्रशंसक ने अनुष्का से पूछा कि ऐसा कौन-सा सवाल है, जो उन्हें परेशान करता है। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें उनके बारे में जासूसी पसंद नहीं है।
फिल्म ‘पीके’ की अभिनेत्री ने पोस्ट किया, “निजी जिंदगी से दखलअंदाजी वाले सवाल पसंद नहीं।”
हाल ही में अभिनेत्री ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से अपनी शादी की अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि इस कहानी में कोई सच्चाई नहीं हैं, वह अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश हैं।
अभिनेत्री फिलहाल ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, उन्होंने साझा किया कि ‘एनएच 10’ उनके करियर की सबसे मुश्किल फिल्म थी।
अभिनेत्री को इस साल ‘दिल धड़कने दो’ की सफलता के साथ ‘बॉम्बे वेलवेट’ में असफलता का स्वाद चखना पड़ा।
वहीं अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें अपनी किसी भी फिल्म पर अफसोस नहीं है।
dharmpath.com dharmpath