अनुष्का को मिस करेंगे शाहरुख

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। इम्तियाज अली निर्देशित आगामी फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि वह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बेहद मिस करेंगे।

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। इम्तियाज अली निर्देशित आगामी फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि वह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बेहद मिस करेंगे।

शाहरुख ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा,”अनुष्का शर्मा ने कथित तौर पर ‘द रिंग’ का शेड्यूल पूरा कर लिया है। उन्हें बहुत मिस करूंगा। ‘क्या करें ऐ दिल है मुश्किल’ के लिए धन्यवाद।”

‘द रिंग’ में शाहरुख ने पहली बार निर्देशक इम्तियाज अली संग काम किया है। उन्होंने हाल ही में प्राग में फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

यह तीसरी बार होगा, जब अनुष्का और शाहरुख साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में साथ नजर आ चुके हैं।

वर्तमान में अनुष्का अपनी आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रचार में व्यस्त हैं। यह करण जौहर द्वारा निर्देशित है।

इसमें रणबीर कपूर, फवाद खान और ऐश्वर्य राय बच्चन प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493