अनुष्का ने ऑस्कर के जरिए ‘फिलौरी’ का प्रचार किया

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ऑस्कर के 89वें संस्करण के बेस्ट पिक्चर फियास्को पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसके जरिए उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘फिलौरी’ का प्रचार किया।

अनुष्का ने अपने ट्विटर पर लिखा, “यह लोग मुझे सुन नहीं पाए, मैं तो कब से हिंदी में कह रही थी कि नाम गलत लिखा है।”

इस ट्वीट के साथ अनुष्का ने ऑस्कर अवॉर्ड के स्टेज पर अपनी मौजूदगी का सबूत देते हुए एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर में अनुष्का स्टेज के ठीक बीच में सुनहरे रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के दौरान बेस्ट पिक्च र के अवॉर्ड की गलत घोषणा के बाद ऑस्कर अवॉर्ड पर चर्चा चल रही है।

अवॉर्ड समारोह 26 फरवरी को आयोजित हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493