अनुष्का फिल्म में सपने की तरह : आलिया

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘हाईवे’ की अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि आगामी कॉमेडी फिल्म में उनकी बचपन की दोस्त अनुष्का रंजन एक सपने की तरह हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी दोस्त की पहली फिल्म ‘वेडिंग पुलाव’ का ट्रेलर जारी किया था।

आलिया ने गुरुवार को ट्विटर पर पोस्ट किया, “फिल्म ‘वेडिंग पुलाव’ शुक्रवार रिलीज हो रही है। फिल्म में अनुष्का सपने की तरह हैं। यह उनकी पहली फिल्म है इस पर विश्वास नहीं हो रहा।”

उन्होंने कहा, “जाओ इस मजेदार फिल्म को देखो, सभी को बहुत-सारा प्यार।”

बिनोद प्रधान द्वारा निर्देशित ‘वेडिंग पुलाव’ में दिगंथ मनचले, करन ग्रोवर और ऋषि कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493