अनु मलिक ने ‘इंडियन आइडल’ सेट पर गाना कंपोज किया

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। अनु मलिक ने ‘इंडियन आइडल’ शो के सेट पर ‘सब बढ़िया’ शीर्षक वाला एक गाना कंपोज किया। इसे अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘सुई धागा’ में प्रयोग किया जाएगा, जिसे लेकर वरुण काफी उत्साहित हैं।

वरुण और उनकी सहकलाकार अनुष्का शर्मा ने ‘सुई धागा’ के प्रचार के लिए शो में शामिल हुए। संयोग से अनु ने इस बॉलीवुड फिल्म का टाइटल ट्रैक भी कंपोज किया है।

एक बयान के मुताबिक, एपीसोड की शूटिंग करते वक्त अनु ने ‘सब बढ़िया’ को उसी मौके पर कंपोज किया था।

अनु के सह-जज नेहा कक्कर और विशाल डडलानी के साथ वरुण और अनुष्का समेत सभी आश्चर्यचकित रह गए।

वरुण ने कहा, “यह मेरे और अनुष्का दोनों के लिए एक सुहाना आश्चर्य है क्योंकि हम इसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे। सेट से हटकर अनु जी सभी ‘इंडियन आयडल’ के 11 प्रतिभागियों के साथ सेट पर आए और ‘सब बढ़िया’ गीत गाना शुरू कर दिया।”

उन्होंने कहा, “यह बहुत ही अद्भुत था इसलिए हमने तय किया कि इसे फिल्म में लिया जाए। निजी तौर पर यह मेरे लिए बहुत भावनात्मक क्षण था क्योंकि मैं अनु जी से काफी अरसे से गाना कंपोज करने का अनुरोध कर रहा था। यह सब्र का फल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493