मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। ‘निशा और उसके कजन्स’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री अनेरी वजानी टेलीविजन धारावाहिक ‘बेहद’ में एक वकील के रूप में दिखाई देंगी। वहीं उनका कहना है कि वह इस दिलचस्प शो का हिस्सा बनने के लिए खुश है।
शो निर्माताओं के करीबी सूत्र के मुताबिक, “धारावाहिक में अनेरी चुलबुली और फुर्तीली लड़की के रूप में दिखाई देंगी।”
अनेरी ने कहा, “मैं धारावाहिक ‘बेहद’ में दिलचस्प किरदार के साथ वापसी से बहुत खुश हूं।”
ऑडिशन देने के आठ महीनों बाद उन्हें शो के लिए चुना गया।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन शो एक रोमांटिक थ्रिलर है, इसने अनेरी वजानी के अलाव, जेनिफर विंगेट और कुशाल टंडन भी प्रमुख भूमिका में हैं।
शो अगले कुछ हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath