अनौपचारिक परिवेश में बेहतर सीख सकते हैं विद्यार्थी

न्यूयॉर्क, 28 जून (आईएएनएस)। कक्षा में सख्त परिवेश की तुलना में विद्यार्थी अनौपचारिक माहौल में बेहतर तरीके से सीख सकते हैं। एक नए शोध में यह खुलासा हुआ है।

बेलर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्री ने अपनी कक्षा में बोझिल परीक्षा के तौर तरीकों में बदलाव करते हुए इसे गुब्बारों, स्ट्रीमर, पार्टी और संगीत के साथ रोमांचक बनाया। इस रोमांचकारी शोध के तहत पता चला कि पिछले सेमेस्टर में मानक शैली में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की तुलना में इस बार हल्के-फुल्के और मौजमस्ती के अंदाज में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने अधिक अंक प्राप्त किए।

प्रत्येक मस्ती में दी गई परीक्षा में विद्यार्थियों के समक्ष 30 से 40 वैकल्पिक सवाल रखे गए।

टेक्सास के बेलर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर केविन डॉगार्टी ने कहा, “विद्यार्थियों को मस्ती में एक-दूसरे के साथ पढ़ने में मजा आया।”

डॉगार्टी ने अपने पिछले शोध में पाया था कि जो लोग फेसबुक समूह का इस्तेमाल करते हैं, वे पाठ्यक्रम कार्यो आदि में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

यह शोध को ‘टीचिंग/लर्निग मैटर्स’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493