अन्ना केंड्रिक ने ‘तंग कपड़े’ पहनने से किया मना

लॉस एंजेलिस, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अन्ना केंड्रिक का कहना है कि उन्होंने इस विचार को खारिज कर दिया कि आगामी फिल्म ‘पिच परफेक्ट 3’ में उन्हें और उनके साथी कलाकार को तंग और सेक्सी कपड़े पहनने चाहिए।

32 वर्षीया केंड्रिक ने इस हिट म्यूजिकल फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में अपनी बेका की भूमिका को दोहराया है।

उनका मानना है कि रेबेल विल्सन, ब्रिटनी स्नो और हैली स्टेनफेल्ड को दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचने के लिए फिल्म में सेक्सी दिखना जरूरी नहीं है।

केंद्रिक ने हार्पर्स बाजार पत्रिका से कहा, “यह अजीब है- कपड़े पहनने को लेकर हमें ऊपर से निर्देश मिलते थे कि वे तंग और सेक्सी होने चाहिए, साथ ही ज्यादा से ज्यादा जिस्म दिखाने वाले होने चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “और मैं कह रही हूं, लोग यह देखने के लिए फिल्म देखने नहीं आएंगे। वे निश्चित रूप से हमें हमारे सेक्स अपील के कारण देखने नहीं आ रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493