अपना गायन कौशल निखारना चाहती हैं सोनाक्षी

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। टीवी रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल जूनियर’ में बतौर जज छोटे पर्दे पर आगाज कर रहीं फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह अपने गायन कौशल को निखारना चाहती हैं, लेकिन गाने के मामले में वह अब भी कच्ची हैं।

सोनी एंटरटेंमेंट चैनल पर 30 मई से प्रसारित होने वाले ‘इंडियन आइडल जूनियर’ में जज की भूमिका निभा रहीं सोनाक्षी ने बताया, “मेरे संगीत शिक्षक ने मुझे सा रे गा मा पा सिखाया था, लेकिन उसके बाद वह आए ही नहीं और मेरी संगीत सीखने की इच्छा वहीं अटकी रह गई।”

सोनाक्षी की बात पर उनके साथ शो में जज बने संगीतकार विशाल ददलानी ने कहा, “वह अच्छा गाती हैं। हम फिल्म ‘अकीरा’ में साथ काम कर रहे हैं, जिसमें सोनाक्षी हीरो है। मैं आपसे वादा करता हूं कि फिल्म में आप सोनाक्षी का गाना सुनेंगे।”

सोनाक्षी ने भी कहा कि वह फिल्म ‘लुटेरा’ में गाना चाहती थीं, जिसमें उनके अभिनय की खासी तारीफ हुई थी। उन्होंने कहा, “मुझे फिल्म का ‘सवार लूं’ गाना बेहद पसंद है और मैं यह गाना गाना चाहती थीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493