लॉस एंजेलिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश-नाइजीरियाई अभिनेता डेविड ओयलोवो का कहना है कि उनके मजाकिया अंदाज को अब तक उनके बच्चों और दोस्तों ने ही देखा है, लेकिन अब वह फिल्म ‘ग्रिन्गो’ के जरिए पूरी दुनिया को इसे दिखाने के लिए रोमांचित हैं।

फिल्म ‘ग्रिन्गो’ में चार्लीज थेरॉन, अमांडा सेफ्रीड और जोएल एजर्टन जैसे कलाकार भी हैं। नैश एजर्टन ने इसका निर्देशन किया है।
ओयलोवो ने एक बयान में कहा, “‘ग्रिन्गो’ फिल्म करने का प्रस्ताव मिलने से पहले मैंने कभी भी डार्क कॉमेडी नहीं की थी। मेरा मजाकिया अंदाज सिर्फ मेरे बच्चों और दोस्तों ने देखा है। तो ‘ग्रिन्गो’ मेरे व्यक्तित्व के इस पक्ष को दिखाने के लिए एक बेहतरीन मौका है।”
यह फिल्म भारत में नौ मार्च को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath