अपनी अगली फिल्म के नाम पर विचार कर रहे अयान मुखर्जी

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। निर्देशक अयान मुखर्जी की अगली फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर को एक ऐसा किरदार निभाते देखा जाएगा, जिसका आग के साथ एक रहस्यमयी नाता है। आग ताकत का प्रतीक है, इसलिए फिलहाल उन्होंने इस फिल्म को ‘ड्रैगन’ नाम दिया है।

हालांकि, अयान ने अभी तक इस नाम पर मुहर नहीं लगाई है।

निर्देशक ने ऑस्कर के लिए नामित फिल्म ‘मूनलाइट’ के प्रीमियर के मौके पर मंगलवार को इस फिल्म के बारे में बात की।

रणबीर को अयान की फिल्म ‘वेक अप सिड’ और 2013 की ब्लॉकबस्टर ‘ये जवानी है दीवानी’ में मुख्य भूमिका में देखा जा चुका है।

फिल्म का शीर्षक ‘ड्रैगन’ रखने के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अयान ने कहा, “इस फिल्म के नायक का आग के साथ रहस्यमयी नाता है। आग ताकत का प्रतीक है, इसलिए मैंने इसे ‘ड्रैगन’ कहा। मुझे यह कुछ कुछ पसंद आया, लेकिन अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।”

अयान ने कहा कि वह इसे एक सुपरहीरो फिल्म के बजाए आज के जमाने की प्रेम कहानी वाली फिल्म कहना चाहेंगे।

करन जौहर निर्मित फिल्म में आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। रणबीर अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित बायोपिक की शूटिंग पूरी होने के बाद ‘ड्रैगन’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493