अपनी भौहें पसंद नहीं थी : कारा डेलेविन

लॉस एंजेलिस, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपनी खूबसूरत घनी भौहों के लिए पहचानी जाने वाली मॉडल एवं अभिनेत्री कारा डेलेविन का कहना है कि जब वह छोटी थी तो अपनी भौहों को छोटी करने की कोशिश में रहती थीं।

डेलेविन ने ‘इनस्टाइल’ पत्रिका से कहा, “मुझे अपनी भौंहे पसंद नहीं थी और मेरी मां मुझे हमेशा करती थीं कि यह मेरी खासियत है। मैं कहती थी, ‘ये चेहरे पर बहुत बड़ी दिखती हैं और आपको लगता है यह मेरी खासियत है?’ मैं छोटी भौंहे चाहती थी और मैं उन्हें छोटा करने की कोशिश करती थी।”

उन्होंने कहा, “मैं बहुत दुबली थी लेकिन मैं थोड़ा सा वजन बढ़ाना चाहती थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493