न्यूयार्क, 24 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के महान फुटबाल खिलाड़ी आंद्रे पिर्लो ने कहा है कि इससे पहले की युवेंतस उन्हें निकाल बाहर फेंकता वह अपनी शर्तों पर क्लब छोड़ना चाहते थे।
सेरी-ए चैम्पियन क्लब का साथ छोड़ने के बाद 36 साल के पिर्लो ने मेजर सॉकर लीग क्लब न्यूयार्क सिटी एफसी के साथ करार किया है।
युवेंतस के साथ चार साल बिताने वाले पिर्लो ने चार इटेलियन खिताब जीते।
पिर्लो ने स्वीकार किया कि युवेंतस में रहते हुए वह एक बेहतरीन प्लेमेकर की ख्याति अर्जित करने में सफल रहे थे लेकिन उन्हें डर था कि बढ़ती उम्र के साथ कहीं कोई उनकी यह ख्याति छीन न ले।
पिर्लो अभी न्यूयार्क में अपने नए क्लब के लिए अभ्यास कर रहे हैं। वह रविवार को अपने नए क्लब के लिए ओरलांडो के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे।
dharmpath.com dharmpath