लंदन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। रियल मैड्रिड के फुटबॉल खिलाड़ी गेरेथ बेल चाहते हैं कि अगले साल उनकी शादी में गायिका बियॉन्से नोल्स प्रस्तुति दें।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 28 वर्षीय पेशेवर फुटबॉलर अपनी 26 वर्षीय पार्टनर एमा रिस जोन्स के साथ 2018 में विवाह बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं और यह जोड़ी शादी समारोह को खास बनाने के लिए बियॉन्से की टीम से बातचीत कर रही है।
‘द सन ऑनलाइन’ को बेल की शादी की योजना के बारे में एक सूत्र ने बताया, “वे बियॉन्से की टीम से यह देखने के लिए बातचीत कर रहे हैं कि वे उन्हें (बियॉन्से) प्रस्तुति के लिए राजी कर लें।”
बेल और जोन्स की पहली मुलाकात कार्डिफ (वेल्स) में हुई थी। दोनों, दो बेटियों-पांच साल की एल्बा और 20 महीने की नावा के माता-पिता भी हैं।
dharmpath.com dharmpath