लॉस एंजेलिस, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप कथित तौर पर वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं, जिस वजह से उन्होंने लंबे अर्से से अपने साथ काम करने वाली हॉलीवुड एजेंट को हटा दिया और प्रतिद्वंद्वी एजेंसी के साथ सौदा कर लिया।
पिछले साल अक्टूबर में डेप को यूनाइटेड टैलेंट एजेंसी (यूटीए) की ट्रेसी जैकब को हटाना पड़ा। ट्रेसी, डेप के साथ फिल्म ’21 जंप स्ट्रीट’ के दौरान जुड़ी थीं।
वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ को एक सूत्र ने बताया, “डेप ने ट्रेसी को बताया और यूटीए से कहा कि वह उनको कमीशन नहीं देना चाहते हैं।”
अभिनेता इसलिए क्रिएटिव आर्टिस्ट्स एजेंसी (सीएए) के साथ जुड़ गए, जो उनके लिए बेहतर सौदा साबित हुआ।
डेप के यूटीए छोड़ने पर सूत्र ने कहा कि अभिनेता लंबे अर्से से ट्रेसी के साथ जुड़े हुए थे और दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे। वह बदलाव चाह रहे थे।
सीएए और यूटीए ने पूरे मामले में टिप्पणी से इनकार किया।
पिछले सप्ताह डेप के बिजनेस प्रबंधकों द्वारा दाखिल दस्तावेज से इसका खुलासा हुआ कि उन्होंने हर महीने 20 लाख डॉलर खर्च किए थे।
dharmpath.com dharmpath