नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आगामी फिल्म ‘बार-बार देखो’ में उनकी सह-कलाकार के रूप में नजर आने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आगामी फिल्म ‘बार-बार देखो’ में उनकी सह-कलाकार के रूप में नजर आने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
अभिनेता का कहना है कि कैटरीना अपने काम के प्रति काफी गंभीर हैं।
सिद्धार्थ ने आईएएनएस को बताया, “कैटरीना अपने काम को काफी गंभीरता से लेती हैं और अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाती हैं।”
बॉलीवुड के 31 वर्षीय अभिनेता ने कहा अपने लुक को बेहतर करने के लिए वह जिम में भी काफी पसीना बहा रही हैं।
‘बार-बार देखो’ में कैटरीना के साथ काम करने के अनुभव के बारे में सिद्धार्थ ने कहा, “हम जिम में एक-दूसरे के साथ काफी मौज मस्ती करते थे। फिटनेस को लेकर सजग रहने वाला एक साथी पाकर काफी अच्छा लगता है।”
सिद्धार्थ ने कहा कि कैटरीना हमेशा अभ्यास और अपने काम में सुधार के लिए तैयार रहती हैं। उन्हें एक सह-कलाकार के रूप में पाकर काफी अच्छा लगा है।
dharmpath.com dharmpath