लॉस एंजेलिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट पहली बार यहां अपने गॉडसन और जिगरी दोस्त जेमी किंग के नवजात शिशु से मिलीं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, टेलर पहली बार मंगलवार को जेमी के बेटे लियो थेम्स से मिलीं, जो अभी दो सप्ताह के हैं। टेलर ने अपने गॉडसन के साथ पहली मुलाकात की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की।
तस्वीर में टेलर बड़ी सी मुस्कुराहट के साथ प्यार भरी नजरों से लियो को तकती नजर आ रही हैं।
उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “अपने बेटे से मिली।”
उनकी दोस्त जेमी ने भी यही तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की और लिखा, “मेरे दो प्यारे आपस में मिले। मेरा बेटा लियो थेम्स और उसकी गॉडमदर की मुलाकात।”
टेलर ने एक और तस्वीर साझा की, जिसमें नन्हें लियो ने उनकी अंगुली को अपनी छोटी सी कोमल मुट्ठी में पकड़ रखा है। टेलर ने इस तस्वीर के साथ लिखा, “तुम्हारा छोटा सा हाथ मेरी अंगुली को पकड़े है और आज की रात दुनिया में कितनी शांति छाई है।” ये पंक्तियां टेलर के गीत ‘नेवर ग्रो अप’ की हैं।
dharmpath.com dharmpath