अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया : नेमार

बार्सिलोना, 9 मार्च (आईएएनएस)। बार्सिलोना क्लब के खिलाड़ी नेमार का कहना है कि बुधवार की रात खेले गए चैम्पियंस लीग मुकाबले में उन्होंने अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले को बार्सिलोना ने पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ 6-1 से जीता। इस मैच में नेमार ने स्पेनिश क्लब के लिए दो गोल किए।

वेबसाइट ‘ईएसपीएनएफसी’ ने नेमार के हवाले से कहा, “मैंने अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।”

नेमार ने कहा, “इतिहास के लिए, गोल के लिए और टीम के स्तर के लिए मैं अपनी अच्छी फार्म में था। एक अच्छी गति में। मैं बहुत खुश हूं।”

उन्होंने कहा, “हमने जिम्मेदारी, आनंद और दबाव के साथ खेला। पेरिस ने पहले चरण के मुकाबले में हमें हराया था, लेकिन हमने सुधार किया और हम दूसरे चरण के मुकाबले का इंतजार हैं।”

नेमार ने कहा कि वह इसका जश्न मनाएंगे, लेकिन गरुवार को प्रशिक्षण के लिए भी मौजूद रहेंगे। उनका कहना है कि अब लीग पर ध्यान देने का वक्त है।

पहले चरण के बाद बार्सिलोना 0-4 से पीछे चल रहा था लेकिन अब उसने 6-1 से जीत हासिल करते हुए कुल 6-5 की बढ़त के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493