अपने ट्रेनर के साथ डेटिंग कर रहीं हिलेरी डफ

लॉस एंजेलिस, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और गायिका हिलेरी डफ ने महीनों की अटकलों के बाद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह अपने निजी ट्रेनर जैसन वॉल्श के साथ डेटिंग कर रही हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डफ ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों चुंबन लेते नजर आ रहे हैं।

डफ ने तस्वीर के साथ लाल रंग के दिल के आकार का इमोजी भी पोस्ट किया।

इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जे के साथ डेट।”

डफ और वॉल्श कई महीनों से साथ नजर आ रहे हैं।

दोनों के बीच संबंधों की खबरें तब सुर्खियों में आईं, जब पिछले महीने न्यूयॉर्क के सोहो में एक दूसरे का हाथ थामे दोनों की तस्वीरें सामने आई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493