सिडनी, 11 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के लिए शीर्ष स्तर पर सबसे अधिक गोल करने वाले टिम काहिल अपने देश लौट आए हैं।
काहिल ने गुरुवार को अपने देश के क्लब मेलबर्न सिटी के साथ करार किया।
काहिल (36) ने बीते महीने चीनी सुपर लीग क्लब हांगझोउ ग्रीनटाउन के साथ करार समाप्त किया है।
काहिल ने बीते साल शंघाई शेनहुआ के साथ करार के साथ चीनी सुपर लीग का रुख किया था लेकिन फरवरी 2016 में उन्होंने शंघाई का साथ छोड़ते हुए छह महीने के लिए ग्रीनटाउन के साथ करार कर लिया था।
dharmpath.com dharmpath