अपने पहनावे से खुश हैं रीटा ओरा

लंदन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायिका रीटा ओरा कई बार वॉर्डरोब मालफंक्शन (सार्वजनिक मौकों पर गलती से कपड़ों का खुल जाना) का शिकार हो चुकी हैं, लेकिन इस बात को लेकर वे परेशान नहीं हैं और जो भी पहनती हैं उसे लेकर उन्हें कोई खेद नहीं है।

ओरा ने कहा, “मेरे साथ ऐसा कई बार हो चुका है इसलिए अब मैं इसकी कोई परवाह नहीं करती। फैशन के मामले में जोखिम उठाने पड़ते हैं। मैंने भी यह किया और मुझे इसका कोई खेद नहीं है।”

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक ओरा ने समाचार पत्र ‘द सन’ को कहा , “शुरू से ही मैं वही पहनती हूं जो मुझे पसंद है। यह निजी पसंद का सवाल है। मैं जो पहनती हूं उससे खुश हूं।”

ओरा जब ‘द एक्स फैक्टर’ के ब्रिटिश संस्करण में बतौर निर्णायक आईं तो वह खास परिधान पहन कर सबके आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस बारे में ओरा का कहना है कि उन्होंने इस बात का खास खयाल रखा कि उनके परिधान ज्यादा भड़काऊ न हों।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493