अपने पुराने क्लब कोलो-कोलो में वापसी को तैयार मिडफील्डर वाल्डिविया

सैंटियागो, 21 जून (आईएएनएस)। चिली फुटबाल टीम के दिग्गज मिडफील्डर जॉर्ज वाल्डिविया अपने पुराने क्लब कोलो-कोलो में वापसी के लिए राजी हो गए हैं।

क्लब ने इसकी जानकारी दी।

युनाइटेड अरब अमीरात के क्लब अल-वाहदा से इस साल मई में अलग होने के बाद से ही वाल्डिविया एक फ्री एजेंट हैं।

कोलो-कोलो ने अपने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। क्लब ने कहा, “हम वाल्डिविया के साथ एक समझौते पर पहुंच गए हैं। अगले कुछ दिनों में उनका मेडिकल टेस्ट होगा और इसके बाद उन्हें आधिकारिक रूप से प्रशंसकों के सामने पेश किया जाएगा।”

इसके अलावा, इस सौदे से संबंधित किसी भी जानकारी का विस्तार से खुलासा नहीं किया गया।

चिली की राष्ट्रीय टीम के लिए 75 मुकाबले खेल चुके वाल्डिविया ने 2003 में कोलो-कोलो क्लब से अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसके अलावा, 33 वर्षीय खिलाड़ी वाल्डिविया ने अपने करियर में ब्राजील सेरी-ए क्लब पाल्मेरास का भी प्रतिनिधित्व किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493