मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। अभिनेता शाहरुख खान अपने हेयरस्टाइलिस्ट की बहन की शादी में शामिल हुए और उनकी इस विनम्रता ने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
आजकल इंटरनेट पर एक वीडियो छाया हुआ है जिसमें शाहरुख अपने मैनेजर संग इस शादी में शामिल होते हुए और मंच पर दूल्हा-दुल्हन से मिलते नजर आ रहे हैं।
ब्लैक सूट में शाहरुख को देख वहां मौजूद मेहमान हैरान रह गए। ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो मई में हुई उनके हेयर स्टाइलिस्ट राज गुप्ता की बहन की शादी का है।
इस वीडियो को देखकर लोग शाहरुख के कायल हो गए।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “शाहरुख एक हीरा हैं” जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, “कितने विनम्र स्वभाव के इंसान हैं शाहरुख।”
फिलहाल शाहरुख ‘टेड टॉक्स’ के नए सीजन के लिए शूटिंग कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath