अपराधियों की कमर तोड़ना जारी रखना:सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारियों से कहा है कि अपराधियों की कमर तोड़ना जारी रखना। प्रदेश में 23 हजार एकड़ जमीन दबंगों से मुक्त कराई गई है। गुंडा, बदमाश, माफिया जिन्हें कहीं न कहीं से संरक्षण भी मिलता था, उनके खिलाफ कार्रवाई की है। अब बुलडोजर सिर्फ डराने का काम नहीं कर रहा है। जहां भी ऐसी जमीन दिखे इनसे छुड़ाओ और गरीबों को बांटो। मुख्यमंत्री शनिवार सुबह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भारतीय पुलिस सेवा समागम (आइपीएस मीट) के शुभारंभ में बोल रहे थे। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुधीर सक्सेना से कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर 2047 तक की कार्ययोजना बनाएं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493