अपरिचित चेहरों से फिल्म सच्ची लगती है : नवदीप सिंह

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक नवदीप सिंह की नई फिल्म ‘एनएच 10’ में अनुष्का शर्मा के रूप में केवल एक ही बड़ा चेहरा शामिल है। इसके पीछे नवदीप कहते हैं कि अपरिचित चेहरों को फिल्म में लेने से फिल्म वास्तविक लगती है।

‘एनएच 10’ में नील भूपलम और दर्शन कुमार भी नजर आएंगे, लेकिन वे दोनों ही अनुष्का शर्मा की तुलना में अपेक्षाकृत कम लोकप्रिय हैं।

अपनी फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा किसी बड़े चेहरे को शामिल नहीं किए जाने के सवाल पर नवदीप ने कहा, “ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया, लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म के कलाकार जितने ज्यादा वास्तविक और अपरिचित होंगे, फिल्म उतनी ही ज्यादा वास्तविक लगेगी।”

उन्होंने कहा, “अगर आप अपरिचित चेहरों को फिल्म में लेते हैं तो लोग यह भूल जाते हैं कि वे अभिनेता हैं, और यह वास्तविक प्रभाव डालता है। अनजान चेहरे फिल्म को वास्तविक बनाते हैं।”

इरोज इंटरनेशनल और फैंटम फिल्म्स द्वारा सहनिर्मित यह मारधाड़ और रोमांच से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म से अनुष्का फिल्म निर्माण में कदम रख रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493