नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अप्रैल-दिसंबर 2015 के दौरान सरकार ने 9.5 लाख करोड़ रुपये का कर जुटाया है।
राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने बुधवार को ट्वीट कर बताया, “दिसंबर तक कुल संग्रहित कर 9.5 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो बजट के अनुमानों से 66 प्रतिशत अधिक है।”
मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार ने 6.47 करोड़ रुपये का अप्रत्यक्ष कर जुटाया है, जबकि 7.97 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष कर जुटाया गया।
2015-16 बजट में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ कर 14.45 लाख करोड़ रुपये हो गया।
dharmpath.com dharmpath