अफगानिस्तान : आतंकियों ने 40 ट्रक चालकों को अगवा किया

काबुल, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी सामांगन प्रांत में रविवार को आतंकियों ने 40 ट्रक चालकों को अगवा कर लिया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने रविवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “सशस्त्र तालिबान विद्रोहियों ने डेरा-ए-सुफ पायेन जिले के खशाक डेरा गांव में कोयला ले जा रहे 40-45 ट्रकों को रोका..और उनके चालकों को उतार लिया। संभवत: 40 चालकों या उससे अधिक को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।”

अधिकारी ने कहा कि चालकों को रिहा कराने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इसी तरह की घटना में पिछले सप्ताह तालिबान आतंकियों ने पड़ोसी सारी पुल प्रांत में 25 यात्रियों को अगवा कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493