काबुल, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। कांधार प्रांत में गुरुवार को हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 12 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 4 कर्मी घायल हुए हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, “यह घटना मारूफ जिले की है। घायलों में एक पुलिस प्रमुख भी शामिल है। “
आतंकवादी संगठन तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
dharmpath.com dharmpath