कैनबरा, 3 अप्रैल (आईएएनएस/सिन्हुआ)। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने कहा कि आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के संबंध मजबूत हैं।
कैनबरा, 3 अप्रैल (आईएएनएस/सिन्हुआ)। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने कहा कि आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के संबंध मजबूत हैं।
टर्नबुल ने यह टिप्पणी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी का स्वागत करते हुए की, जो आस्ट्रेलिया की यात्रा पर आए हुए हैं।
गनी आस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले पहले अफगान राष्ट्रपति हैं। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वह वह आस्ट्रेलियाई नेताओं के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक क्षेत्र में क्षमता निर्माण और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
टर्नबुल ने रविवार देर रात जारी अपने बयान में कहा, “अफगानिस्तान और आस्ट्रेलिया ठोस संबंध साझा करते हैं, जो साझा इतिहास और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क के जरिये एक सदी से भी ज्यादा समय से बना हुआ है।”
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होने के साथ ही मध्य-पूर्व में क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी चर्चा की जाएगी।
गनी के आस्ट्रेलियाई दौरे का समापन बुधवार को होने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath