अफगानिस्तान : कार बम विस्फोट में अभियोजक की मौत

काबुल, 7 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में रविवार को एक कार बम विस्फोट में अभियोजक की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अब्दुल वदूद ने बताया, “अज्ञात आतंकवादियों ने अभियोजक मोहम्मद हलीम की गाड़ी में एक बम लगाया था, जिसमें विस्फोट हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।”

वदूद ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा, “हलीम पिछले कुछ सालों से कुंदुज प्रांत की अपीली अदालत में अभियोजक रूप में काम कर रहे थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493