इस्लामाबाद, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के वित्तमंत्री ने कहा है कि अफगानिस्तान की स्थिरता सीधे तौर पर उसके पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तना की शांति से जुड़ी है।
द न्यूज इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में वित्त मंत्रालय ने एक बयान के हवाले से कहा कि पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने यह बात अपने अफगानिस्तानी समकक्ष अकलिल अहमद हाकिमी के साथ रविवार को एक बैठक के दौरान कही और उन्हें पाकिस्तान के आर्थिक हालात से अवगत कराया।
बैठक के दौरान डार ने विकास दर को बढ़ाने तथा देश को सतत आर्थिक विकास दर की राह पर अग्रसर करने के लिए पाकिस्तान सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने मजार-ए-शरीफ शहर में अफगानी सेना के अड्डे पर आतंकवादी हमले की निंदा की इस बात को दोहराया कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए वह अफगानिस्तान के साथ काम करने का इच्छुक है।
उन्होंने हाकिमी से कहा कि दोनों देशों में शांति का मकसद हासिल करने के लिए मजबूत आर्थिक संबंध जरूरी हैं।
दोनों मंत्रियों ने निकट भविष्य में पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के संयुक्त आर्थिक आयोग की बैठक करने के लिए हामी भरी।
dharmpath.com dharmpath