अफगानिस्तान के जलालाबाद में प्रशिक्षण केंद्र पर हमला, 3 घायल

काबुल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में शनिवार को एक अफगान प्रसाविका (मिडवाइफ) प्रशिक्षण केंद्र पर हुए आतंकी हमले में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

बीबीसी ने प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अतुल्ला खोग्यानी के हवाले से कहा कि हमलावरों ने नंगरहार प्रांत में केंद्र पर विस्फोटक और गोलियां बरसाईं। कई प्रसाविकाओं को केंद्र से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

खबरों के मुताबिक, कई लोग अभी भी परिसर के भीतर फंसे हुए हैं।

हमला सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुआ और कितने लोग हाताहत हुए हैं इसकी तुरंत सूचना नहीं मिल पाई है।

प्रवक्ता ने कहा, “अफगान सुरक्षा बलों ने इलाके को चारो ओर से घेर लिया है और हमलावरों को मार गिराने के लिए अभियान शुरू किया जा चुका है।”

परिसर से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493