अफगानिस्तान के बाजार में लगी भीषण आग

काबुल, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक बाजार में शनिवार को लगी भीषण आग में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया, “शहर के व्यावसायिक केंद्र मांडवी में एक जूते के बाजार में आग लगने की शुरुआत स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे हुई जिसमें दुकानों को भारी क्षति पहुंची है।”

अधिकारी के मुताबिक, “हम आग के कारणों की जांच कर रहे हैं और संभावित हताहतों की संख्या बाद में बताई जाएगी।”

घटनास्थल से घना धुआं उठता देखा गया और तत्काल ही कई अग्निशामक गाड़ियां और एंबुलेंस वहां भेजी गईं।

एहतियात के तौर पर पुलिस ने कई सड़कों से आवाजाही बंद कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493