अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भ्रष्टाचार का दमन करेंगे

बयान के मुताबिक, गनी ने गुरुवार को नेशनल हाई काउंसिल फॉर रूल ऑफ लॉ एंड एंटी करप्शन की पहली बैठक की अध्यक्षता की।

गनी ने कहा, “बीते साल देश के राजस्व में 22 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है और ब्रसेल्स सम्मेलन से पहले विभिन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार से मुकाबले के लिए हम व्यावहारिक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रमुख व विशेष प्रतिनिधि तादामिची यामामोतो ने काउंसिल की स्थापना का स्वागत किया और भ्रष्टार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग का आश्वासन दिया।

सम्मेलन अफगानिस्तान के विकास पर केंद्रित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493