काबुल, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बगलान प्रान्त में शनिवार को हुए एक हमले में जिला गवर्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता जबीउल्ला शुजा ने कहा है, “संदिग्ध आतंकवादियों ने शनिवार स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10.30 बजे बुर्का जिले के गवर्नर अब्दुल जब्बार इस्लाम के वाहन पर हमला किया। इस्लाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।”
उन्होंने कहा कि मृत गवर्नर शुक्रवार की छुट्टी के बाद, बुर्का में अपने कार्यालय जा रहे थे।
इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath