अफगानिस्तान : तालिबान कमांडर समेत 7 मारे गए

काबुल, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पश्चिमी बदगिस प्रांत की राजधानी कला-ए-नौ के बाहरी भाग में बुधवार को हुए एक विस्फोट में तालिबान के मुख्य कमांडर मुल्ला घौसुदिंग समेत सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “कुख्यात मुल्ला घौसुदिंग उर्फ सिया खान अपने लोगों के साथ कला-ए-नौ के बाहरी भाग में लोगों को डराने की गतिविधियों में व्यस्त था। लेकिन, एक विस्फोटक उपकरण में अचानक विस्फोट से उसकी और छह अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।”

कमांडर को एक कुख्यात आतंकी बताते हुए प्रवक्ता ने कहा कि सिया खान की मौत बदगिस प्रांत और उससे सटे इलाकों में तालिबान के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493