अफगानिस्तान : तालिबान का हमला विफल, 8 आतंकवादी ढेर

काबुल, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत के अलमर जिले में तालिबान आतंकवादियों के हमले में आठ आतंकियों को मार गिराया गया और हमले को विफल कर दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बेहद समन्वित हमला मंगलवार सुबह छह बजे किया गया और यह छह घंटे में समाप्त हुआ, लेकिन आतंकियों को इसमें कामयाबी नहीं मिली। हमलावर आतंकवादी आठ शवों को छोड़कर फरार हो गए।

इस हमले में पांच अन्य घायल हो गए।

तालिबान आतंकवादियों ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493