अफगानिस्तान : तालिबान के प्रमुख कमांडर समेत 3 आतंकी मारे गए

काबुल, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में बुधवार को झड़प के बाद तालिबान के एक प्रमुख कमांडर मुल्ला अब्दुल्ला ऊर्फ फिदाई समेत तीन आतंकवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

दश्त-ए-आर्ची के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नसरुदीन नाजारी ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी से कहा, “तालिबान आतंकवादियों के एक समूह ने दश्त-ए-आर्ची जिले में सेना के चेकप्वाइंट पर हमला कर दिया, जिसके जवाब में सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में मुल्ला अब्दुल्ला और दो अन्य तालिबानी आतंकवादी मारे गए।”

अधिकारी ने कहा, “गोलीबारी में दो अन्य आतंकवादी घायल हो गए। कोई भी सुरक्षाकर्मी या नागरिक घायल नहीं हुआ।”

अधिकार ने साथ ही कहा, “कुंदुज प्रांत में कुख्यात मुल्ला अब्दुल्ला का मारा जाना तालिबान के लिए बड़ा झटका है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493